Category: Krishna's Teachings on Self-Discipline
Explore Bhagavad Gita verses and teachings on self-discipline, mind control, and inner strength.
Bhagavad Gita 6.18
Sanskrit Shloka
यदा विनियतं चित्तमात्मन्येवावतिष्ठते |
निःस्पृहः सर्वकामेभ्यो युक्त इत्युच्यते तदा ||६-१८||
Hindi Meaning: वश में किया हुआ चित्त जिस कालमें अपने स्वरुपमें ही स्थित हो जाता है और स्वयं सम्पूर्ण पदार्थों नि: स्पृह हो जाता है, उस कालमें वह योगी कहा जाता है।
English Meaning: When the mind, completely controlled, is centered in the Self, and free from all earthly desires, then is the man truly spiritual.
Aaj Ki Shiksha (Today's Lesson)
इस श्लोक से लेकर अगले पाँच श्लोकों में योग के फल पर विचार किया गया है तथा पूर्ण योगी का आत्मसाक्षात्कार के समय और तदुपरान्त जीवन में जीते हुये क्या अनुभव होता है इसे भी स्पष्ट किया गया है। सम्पूर्ण गीता में श्रीकृष्ण ने युक्त शब्द का प्रयोग अनेक स्थानों पर किया है तथा साधक के युक्त बनने पर विशेष बल दिया है तथापि इस शब्द की सम्पूर्ण परिभाषा अब तक नहीं बतायी गई यद्यपि यत्रतत्र उसका संकेत अवश्य किया गया है।
When the mind, completely controlled, is centered in the Self, and free from all earthly desires, then is the man truly spiritual।